वांग यी ने यूएन महासचिव की उम्मीदवार से मुलाकात की
(CRI)08:55:27 2026-06-18
चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने 16 जून को पेइचिंग में यूएन महासचिव की उम्मीदवार, यूएन व्यापार विकास सम्मेलन की महासचिव और पूर्व कोस्टारिका की उपप्रधान मंत्री रेबेका ग्रीनस्पैन से मुलाकात की।
ग्रीनस्पैन ने अपने चुनाव के मतों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि यूएन को युग के साथ आगे बढ़कर सुधार करने की ज़रूरत है। उसे शांति, विकास और भविष्य पर अधिक ध्यान केन्द्रित करने की आवश्यकता है।
वांग यी ने कहा कि यूएन महासचिव की जिम्मेदारी बहुत बड़ी है, जिन्हें चार्टर का सख्त पालन करना, असाधारण क्षमता संपन्न होना, न्यायपूर्ण और निष्पक्ष होना और जवाबदेह होना चाहिए। चीन रचनात्मक रुख से अगले महासचिव के चुनाव में भाग लेगा।