जापान में चीनी राजनयिक संस्थाओं को धमकी देने वाली घटनाएं होती रहती हैः चीनी विदेश मंत्रालय

चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लिन च्येन ने 17 जून को नियमित प्रेस वार्ता में सम्बंधित सवाल के जवाब में बताया कि जापानी प्रतिरक्षा दस्ते के ऑफिसर मुराता अकिहिरो का गैरकानूनी रूप से चाकू लिए चीनी दूतावास में घुसने की घटना को करीब तीन महीने हो गये हैं। जापान द्वारा इस मामले से जांच कर निपटारा करने की प्रक्रिया धीमी है। जापान स्थित चीनी दूतावास और महावाणिज्य दूतावास को धमकी देने वाली घटनाएं निरंतर होती हैं। चीन इस पर बहुत असंतुष्ट है और कई बार यह मामला उठाया गया है।
प्रवक्ता ने कहा कि हमने इस पर ध्यान दिया है कि एक अरसे से कई जापानी दूरदर्शी व्यक्तियों ने जापान सरकार से चीन से माफी मांगने का अनुरोध किया। कुछ लोगों ने जापान सरकार से प्रतिरक्षा दस्ते के आंतरिक प्रबंधन, ऐतिहासिक शिक्षा तथा चीन के प्रति नीतियों पर संजीदगी से आत्म निरीक्षण करने और गलती ठीक करने की मांग की ताकि इस घटना के पीछे सामाजिक भूमि मिटायी जाए। हम फिर एक बार जापान से गलती ठीक करने और चीनी पक्ष को एक जिम्मेदार जवाब देने का आग्रह करते हैं।