चीन द्वारा शिच्यान-31 उपग्रह का सफल प्रक्षेपण
(जन-दैनिक ऑनलाइन)10:11:12 2026-06-17

16 जून को शाम 5 बजकर 45 मिनट पर शीछांग उपग्रह प्रक्षेपण केंद्र से लॉन्ग मार्च-3बी प्रक्षेपण यान के माध्यम से शिच्यान-31 उपग्रह का सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया गया। प्रक्षेपण के उपरांत, उपग्रह को निर्धारित कक्षा में सफलतापूर्वक स्थापित किया गया, जिसके साथ ही मिशन पूर्ण सफलता के साथ संपन्न हुआ।
शिच्यान-31 उपग्रह का मुख्य उपयोग अंतरिक्ष पर्यावरण की निगरानी और अध्ययन के लिए किया जाएगा। बता दे कि यह लॉन्ग मार्च श्रृंखला के प्रक्षेपण यानों का 651वां उड़ान मिशन था।