चीन विदेशी कंपनियों को समर्थन और सुविधाएँ प्रदान करना जारी रखेगा: विदेश मंत्रालय

(CRI)08:41:48 2026-06-17

चीन बाहरी दुनिया के लिए उच्च स्तरीय खुलेपन को लगातार बढ़ावा देता रहेगा और विदेशी कंपनियों को "चीन में सृजन" करने के लिए अधिक समर्थन और सुविधा प्रदान करेगा। 16 जून को आयोजित चीनी विदेश मंत्रालय के नियमित संवाददाता सम्मेलन में प्रवक्ता ने चीन के परिचालन वातावरण के बारे में विदेशी कंपनियों की मान्यता से सम्बंधित सवालों के जवाब देते हुए यह बात कही।

यूएस-चाइना बिजनेस काउंसिल द्वारा हाल ही में जारी एक रिपोर्ट के अनुसार, सर्वेक्षण में शामिल 80% अमेरिकी कंपनियों का मानना ​​है कि चीन में परिचालन करना उनकी वैश्विक प्रतिस्पर्धात्मकता को बढ़ाने के लिए "बहुत महत्वपूर्ण" या "महत्वपूर्ण" है। इससे पहले, चीन में जर्मन चैंबर ऑफ कॉमर्स द्वारा जारी एक नवाचार सर्वेक्षण रिपोर्ट में भी यह दिखाया गया था कि नवाचार को गति देने और लागत को कम करने के लिए, जर्मन ऑटोमोबाइल निर्माताओं ने चीन में किए जाने वाले अनुसंधान और विकास के अनुपात में उल्लेखनीय वृद्धि की है। इससे यह जाहिर है कि चीन के साथ "जोखिम कम करने" और "अनुचित प्रतिस्पर्धा" से सम´बंधित राजनीतिक कथनों का विदेशी कंपनियों के निर्णय लेने पर सीमित प्रभाव पड़ता है।

इस पर चीनी प्रवक्ता ने कहा कि चीन के साथ सहयोग मजबूत करना अवसर है या जोखिम, इस सवाल का जवाब बाज़ार के मुख्य खिलाड़ी होने के नाते व्यवसाय ही बेहतर तरीके से दे सकते हैं। संरक्षणवाद अपनाना है या प्रतिस्पर्धा को सक्रिय रूप से अपनाकर नवोन्मेषी विकास हासिल करना है, व्यवसायों ने अपने ठोस कार्यों के माध्यम से ये निर्णय लिए हैं।