होर्मुज़ स्ट्रेट के सुरक्षित और मुक्त आवागमन की जल्द ही बहाली विभिन्न पक्षों के हित में: चीनी विदेश मंत्रालय

(CRI)08:40:55 2026-06-17

चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लिन च्येन ने 16 जून को नियमित प्रेस वार्ता में सम्बंधित सवाल के जवाब में कहा कि होर्मुज़ स्ट्रेट अंतरराष्ट्रीय जहाज़रानी का स्ट्रेट है। उसकी सुरक्षित और मुक्त आवागमन को यथाशीघ्र ही बहाल करना विभिन्न पक्षों के हित में है।

उन्होंने कहा कि चीन सम्बंधित देशों और अंतरराष्ट्रीय समुदाय के साथ इस पर संपर्क बनाए रखेगा। चीन चीनी कंपनी के जहाज़ों तथा चीनी मूल वाले नाविकों की सुरक्षा की पूरी कोशिश करेगा।