चीन और वियतनाम के प्रधान मंत्रियों ने फोन पर बात की

(CRI)08:38:03 2026-06-17

चीनी प्रधान मंत्री ली छ्यांग ने 15 जून को निमंत्रण पर वियतनामी प्रधान मंत्री ले मिन्ह हुंग के साथ फोन पर बातचीत की।

ली छ्यांग ने कहा कि चीन और वियतनाम की गहरी परंपरागत मित्रता है। चीन हमेशा वियतनाम को पड़ोसी कूटनीति के प्राथमिक स्थान पर रखता है। चीन-वियतनाम विकास रणनीति के जुड़ाव को मजबूत कर द्विपक्षीय व्यापार का निरंतर विस्तार करने, बुनियादी संस्थापनों के पारस्परिक संपर्क को बढ़ाने, सीमा पार आर्थिक सहयोग जोन के निर्माण में तेजी लाने और ऊर्जा खनिजों, डिजिटल अर्थव्यवस्था, एआई और वित्त जैसे क्षेत्रों में सहयोग का विस्तार करने को तैयार है ताकि अधिक ऊंचे स्तर वाला पारस्परिक लाभ और साझी जीत पूरी की जाए।

ले मिन्ह हुंग ने कहा कि वियतनाम-चीन सम्बंध के वर्तमान विकास का मजबूत रुझान है। वियतनामी पार्टी और सरकार दोनों देशों की मित्रता को संजोए रखती है और हमेशा चीन के साथ सम्बंध के विकास को विदेश नीति की सर्वोच्च प्राथमिकता के रूप में देखती है। वियतनाम चीन के साथ वियतनाम-चीन रणनीतिक सहयोग साझेदारी और रणनीतिक महत्व संपन्न साझे भविष्य वाले समुदाय के निर्माण में अधिक ठोस उपलब्धियों की प्राप्ति को बढ़ाने को तैयार है।