एससीओ ने सफलतापूर्वक नये क्षेत्रीय सहयोग का रास्ता निकाला: चीनी विदेश मंत्रालय

(CRI)08:45:56 2026-06-16

चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लिन च्येन ने 15 जून को एससीओ की स्थापना की 25वीं वर्षगांठ पर सम्बंधित सवाल के जवाब में बताया कि 25 साल के विकास से एससीओ विश्व में ऐसा चतुर्मुखी क्षेत्रीय सहयोग संगठन बन गया है, जिसका क्षेत्रफल और आबादी सबसे बड़ी और विकास की विशाल संभावनाएं हैं।

उन्होंने कहा कि 25 साल में एससीओ के सदस्य देशों ने शांगहाई भावना का पालन कर राजनीति, सुरक्षा, अर्थव्यवस्था, लोगों की आवाजाही क्षेत्रों का सहयोग निरंतर गहराया और सफलता पूर्वक नये किस्म वाले क्षेत्रीय सहयोग का रास्ता निकाला है। नयी परिस्थिति में चीन विभिन्न सदस्य देशों के साथ व्यावहारिक सहयोग मजबूत कर एससीओ को विभिन्न देशों के समान विकास और समृद्धि की विश्वसनीय निर्भरता के रूप में बनाने को तैयार है।