छिंगहाई–शीत्सांग रेलवे के नागछू स्टेशन से 20 वर्षों में लगभग 90 लाख यात्रियों का आवागमन

छिंगहाई–शीत्सांग रेलवे के नागछू स्टेशन से 20 वर्षों में लगभग 90 लाख यात्रियों का आवागमन

समुद्र तल से 4,513 मीटर की ऊंचाई पर स्थित नागछू रेलवे स्टेशन शीत्सांग के नागछू शहर के सैनी जिले में अवस्थित है। वर्ष 2006 में छिंगहाई–शीत्सांग रेलवे के पूर्ण रूप से परिचालन में आने के बाद से यह स्टेशन भी सेवा में शामिल किया गया था। पिछले 20 वर्षों में यहां से आने-जाने वाले यात्रियों की कुल संख्या 89 लाख 47 हजार 100 से अधिक पहुंच चुकी है। वर्षों से स्टेशन प्रशासन द्वारा यात्री सेवाओं को लगातार बेहतर बनाने पर विशेष जोर दिया जाता रहा है। यात्रियों को परामर्श एवं मार्गदर्शन, विशेष सहायता तथा यात्रा सुरक्षा संबंधी जानकारी सहित विभिन्न सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं, ताकि उनकी सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित की जा सके।