होर्मुज़ जलडमरूमध्य में जल्द से जल्द सुरक्षित और निर्बाध आवागमन फिर से शुरू होने की चीनी विदेश मंत्रालय की उम्मीद
(CRI)08:47:51 2026-06-16
15 जून को आयोजित चीनी विदेश मंत्रालय के नियमित संवाददाता सम्मेलन में रिपोर्टर ने होर्मुज़ जलडमरूमध्य के खुलने के बारे में सवाल पूछा।
चीनी प्रवक्ता ने कहा कि होर्मुज़ जलडमरूमध्य अंतरराष्ट्रीय नौवहन के लिए एक महत्वपूर्ण जलडमरूमध्य है और इस जलडमरूमध्य में स्थिरता बहाल करना क्षेत्रीय देशों और अंतरराष्ट्रीय समुदाय के साझा हित में है। चीन ने ईरान और अमेरिका के बीच हुए प्रथम चरण के समझौता ज्ञापन का उल्लेख किया है, जिसमें जलडमरूमध्य को फिर से खोलने के प्रावधान शामिल हैं। चीन को आशा है कि सुरक्षित और निर्बाध आवागमन जल्द से जल्द बहाल हो जाएगा। चीन क्षेत्रीय देशों और अंतरराष्ट्रीय समुदाय के साथ सम्बंधित मुद्दों पर संवाद बनाए रखने के लिए तत्पर है।