तुंगपाथोउ पीली नदी महा पुल शीघ्र होगा यातायात के लिए तैयार

13 जून को हेनान प्रांत में पीली नदी के किनारे निर्मित उच्चगति राजमार्ग के लानखाओ–फंगछियो खंड पर स्थित तुंगपाथोउ पीली नदी महा पुल के निर्माण स्थल पर श्रमिक पुल के डेक की सफाई और अंतिम तैयारियों में जुटे दिखाई दिए। यह पुल 16 जून की मध्यरात्रि से औपचारिक रूप से यातायात के लिए खोल दिया जाएगा।
9,104 मीटर लंबा तुंगपाथोउ पीली नदी महा पुल लानखाओ–फंगचियो राजमार्ग परियोजना का प्रमुख नियंत्रणकारी ढांचा है। इसका मुख्य पुल तीन मीनारों वाला केबल-आधारित है, जबकि सहायक पुल 100 मीटर स्पैन वाले 20 इस्पात-कंक्रीट संयुक्त बीम खंडों से निर्मित है। निर्माण के पैमाने की दृष्टि से यह अपने प्रकार का चीन का सबसे बड़ा पुल माना जा रहा है।
पीली नदी की विशेष जलवैज्ञानिक और भूवैज्ञानिक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए निर्माणकर्ता शांगहाई अर्बन कंस्ट्रक्शन समूह द्वारा तकनीकी नवाचार और वैज्ञानिक निर्माण पद्धतियों को अपनाया गया। इस उद्देश्य से विश्वविद्यालयों और अनुसंधान संस्थानों के सहयोग से एक विशेष तकनीकी दल का गठन किया गया, जिसने अनेक नई निर्माण तकनीकों और उपकरणों के प्रयोग में महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल कीं गईं। इस्पात-कंक्रीट संयुक्त बीम के निर्माण के दौरान खंडवार निर्माण, स्थल पर वेल्डिंग संयोजन तथा चीन में पहली बार विकसित अति-वृहद पुल-स्थापन मशीन द्वारा संपूर्ण खंड को विपरीत दिशा से स्थापित करने की तकनीक का उपयोग किया गया। इन उपायों से निर्माण कार्य की दक्षता बढ़ने के साथ-साथ पीली नदी के पारिस्थितिक पर्यावरण की बेहतर सुरक्षा भी सुनिश्चित की गई।