पिंगलू नहर के छिनचोउ जल-सेवा क्षेत्र की एक झलक
पिंगलू नहर का छिनचोउ जल सेवा क्षेत्र क्वांगशी प्रान्त के छिनचोउ शहर के शहरी खंड में स्थित पिंगशान द्वीप के बाएं तट पर अवस्थित है। यह क्वांगशी प्रान्त का सबसे बड़ा और सर्वाधिक सुविधाओं से युक्त आधुनिक अंतर्देशीय जल-सेवा क्षेत्र है। साथ ही, यह पिंगलू नहर के दोनों प्रमुख जल-सेवा क्षेत्रों में से एक, तथा पश्चिमी थल-समुद्र नवीन गलियारे के नदी-समुद्र संयुक्त परिवहन तंत्र का एक महत्वपूर्ण नौवहन सहायता केंद्र भी है।
छिनचोउ जल सेवा क्षेत्र में 13 विशेषीकृत बर्थों की योजना बनाई गई है, जहाँ जहाजों के ठहराव, सामग्री आपूर्ति, नौवहन सहायता, प्रशासनिक सेवाएं, प्रदूषण नियंत्रण, नाविक सुविधा सेवाएं तथा पारिस्थितिक निगरानी सहित सात प्रमुख सुविधाओं को एकीकृत किया गया है। इसके अलावा, इसके सभी बर्थ 5,000 टन क्षमता वाले नदी-समुद्र प्रत्यक्ष परिवहन जहाजों के संचालन के अनुरूप विकसित किए गए हैं।
औपचारिक रूप से परिचालन शुरू होने के बाद यह जल-सेवा क्षेत्र पिंगलू नहर की समग्र नौवहन क्षमता और परिवहन दक्षता को और बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। साथ ही, जल परिवहन से जुड़े समग्र लॉजिस्टिक व्यय को कम करने, क्वांगशी में अंतर्देशीय जल परिवहन के आधुनिकीकरण को गति देने तथा थल-समुद्र आधारित समन्वित विकास एवं खुलेपन की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण अनुभव प्रदान करेगा।
(चित्र शिन्हुआ समाचार एचेंसी से है)
