दसवां चीन-दक्षिण एशिया एक्सपो खुनमिंग में उद्घाटित
दसवां चीन-दक्षिण एशिया एक्सपो 11 जून को चीन के खुनमिंग शहर में उद्घाटित हुआ। चीनी राष्ट्रीय जन प्रतिनिधि सभा की स्थाई समिति के उपाध्यक्ष हे वेइ ने उद्घाटन समारोह में भाग लेकर भाषण दिया।
हे वेइ ने कहा कि इधर कुछ साल चीन और दक्षिण एशियाई देशों ने एक साथ खुले, सहयोग और समावेशी भावना के अनुसार बेल्ट एंड रोड पहल और दक्षिण एशिया के विभिन्न देशों के विकास रणनीतियों के जुड़ाव को बढ़ा दिया और विभिन्न क्षेत्रों के व्यावहारिक सहयोग को निरंतर मजबूत किया।
उन्होंने बल दिया कि वर्ष 2025 चीन की 14वीं पंचवर्षीय योजना सफलतापूर्वक पूरी की गयी। चीन की आर्थिक शक्ति, वैज्ञानिक व तकनीकी शक्ति और चतुर्मुखी राष्ट्रीय शक्ति नयी मंजिल पर पहुंची और चीनी आधुनिकीकरण ने नया ठोस कदम उठाया है, जिसने पूरे विश्व के विकास के लिए नया मौका प्रदान किया है। चीन दक्षिण एशियाई देशों के साथ विकास और पुनरोत्थान वाले सहयोग का नया अध्याय जोड़ेगा। उम्मीद है कि आप लोग इस एक्सपो से अधिक सहयोग का मौका खोजेंगे और अधिक सहयोग की उपलब्धियां प्राप्त करेंगे और अधिक सुंदर भविष्य रचेंगे।
एक्सपो के दौरान उन्होंने अलग-अलग तौर पर बांग्लादेश, लाओस और नेपाल के वरिष्ठ अधिकारियों से भेंट की।
