ड्रैगन बोट फेस्टिवल की छुट्टियों में चीन में घरेलू फ्लाइट बुकिंग 18 लाख से अधिक

(CRI)09:10:56 2026-06-12


यात्री चेंगदू तियानफू हवाई अड्डे पर प्रस्थान के लिए तैयार हैं। (VCG)

आंकड़ों के अनुसार, 10 जून तक, ड्रैगन बोट फेस्टिवल की छुट्टियों के लिए घरेलू मार्गों की फ्लाइट बुकिंग 18.3 लाख से अधिक हो चुकी है; अंतर्राष्ट्रीय मार्गों की फ्लाइट बुकिंग 5.8 लाख से अधिक है, जो पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 8 प्रतिशत अधिक है। पेइचिंग, शांगहाई, क्वांगचो और छंगदू जैसे शहर यात्रा के लोकप्रिय गंतव्य बने हुए हैं। इनमें क्वांगचो और शनचन में त्योहार के दौरान ड्रैगन बोट रेस जैसे पारंपरिक लोक-क्रियाकलाप आयोजित किए जाएंगे, जिनका गहन त्योहारी माहौल यात्रियों को आकर्षित करता है, और इन शहरों की फ्लाइट बुकिंग में पिछले वर्ष की तुलना में 10 फीसदी से अधिक की वृद्धि हुई है।

इसके अलावा, छुट्टियों में "घास मैदान की यात्रा " की लोकप्रियता भी अभूतपूर्व रही है। डेटा से पता चलता है कि ड्रैगन बोट फेस्टिवल की छुट्टियों के दौरान फ्लाइट बुकिंग के मामले में हुलुनबुइर सबसे तेज़ी से बढ़ने वाले टूरिस्ट डेस्टिनेशन में से एक बन गया है, जहां घुड़सवारी और तारों भरी रातों में कैंपिंग पर्यटकों के लिए गर्मी से बचने के नए तरीके बन गए हैं।