“शी चिनफिंग के चुने हुए कूटनीतिक लेख” के पहले खंड और दूसरे खंड का प्रकाशन हुआ

(CRI)14:45:59 2026-06-12

चीनी कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीसी) की केंद्रीय समिति के पार्टी इतिहास और साहित्य अनुसंधान संस्थान द्वारा संपादित “शी चिनफिंग के चुने हुए कूटनीतिक लेख” के पहले खंड और दूसरे खंड का प्रकाशन हाल में केंद्रीय प्रलेखन प्रकाशन गृह ने किया और देश-विदेश में जारी किया।

सीपीसी की 18वीं राष्ट्रीय कांग्रेस के बाद शी चिनफिंग से केंद्रित पार्टी की केंद्रीय समिति ने चीनी विशेषता वाले और मानव प्रगति का नेतृत्व करने वाली सिलसिलेवार नई विचारधारा, नए विचार और नई पहलें प्रस्तुत कीं। इससे शी चिनफिंग की कूटनीतिक विचारधारा तैयार हुई।

“शी चिनफिंग के चुने हुए कूटनीतिक लेख” के पहले खंड और दूसरे खंड में जनवरी 2013 से नवंबर 2025 तक विदेशी कार्य के बारे में सबसे अहम लेख शामिल हैं। इसमें रिपोर्ट, भाषण, व्याख्यान और संबोधन समेत 134 लेख शामिल हैं।