“चीन निर्मित” लाइट रेल ट्रेनें फीफा विश्व कप में सेवा प्रदान करेंगी

मेक्सिको में “चीन निर्मित” लाइट रेल ट्रेनें। (CRRC)
कुल 115 नई प्रकार की लाइट रेल ट्रेनें (LRT) मेक्सिको के तीन प्रमुख मेजबान शहरों में परिचालन के लिए तैयार की गई हैं। अनुमान है कि इनका दैनिक यात्री भार 12.5 लाख से अधिक रहेगा, इसके साथ 2026 में अमेरिका, कनाडा और मेक्सिको में संयुक्त रूप से आयोजित होने वाले फीफा विश्व कप में चीन के उन्नत रेल परिवहन उपकरण वैश्विक मंच पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे।
स्थानीय समयानुसार 11 जून को मेक्सिको में 2026 फीफा विश्व कप की औपचारिक शुरुआत होने जा रही है। चीन की सीआरआरसी (CRRC Corporation) द्वारा निर्मित लाइट रेल ट्रेनें मेक्सिको सिटी, मॉन्टेरे और ग्वादलाहारा में प्रतियोगिता अवधि के दौरान विशेष परिचालन व्यवस्था के तहत सेवा में लगाई जाएंगी। इस दौरान विश्वभर से आने वाले फुटबॉल प्रशंसक इन “चीन निर्मित” लाइट रेल ट्रेनों के माध्यम से आसानी से विश्व कप उद्घाटन स्थल तथा विभिन्न मैच स्थलों तक पहुंच सकेंगे, जिससे आयोजन के दौरान शहरी परिवहन प्रणाली को अधिक सुविधाजनक और प्रभावी बनाया जा सकेगा।

मेक्सिको में “चीन निर्मित” लाइट रेल ट्रेनें। (CRRC)
मेक्सिको सिटी की ऊँचाई, वर्षा ऋतु में उच्च आर्द्रता और खेल आयोजनों के दौरान अचानक बढ़ने वाली यात्री संख्या जैसी तीनहरी चुनौतियों से निपटने के लिए सीआरआरसी की टीम ने “चौबीसों घंटे” संचालन सहायता सेवा प्रणाली लागू की है। इसके तहत त्रिस्तरीय समन्वित प्रतिक्रिया तंत्र स्थापित किया गया है, अनुभवी सेवा इंजीनियरों को मेक्सिको में तैनात किया गया है तथा 24 घंटे आपातकालीन और तकनीकी सहायता दल सक्रिय किया गया है। इस व्यवस्था का उद्देश्य पेशेवर, दक्ष और विश्वसनीय सेवाओं के माध्यम से यह सुनिश्चित करना है कि प्रतियोगिता अवधि में ट्रेनों का उच्च-तीव्रता, उच्च-आवृत्ति और अत्यधिक विश्वसनीय परिचालन किया जा सके। इसके साथ ही, कंपनी द्वारा स्थानीय स्तर पर “ग्रीन एनर्जी स्टेशन” नामक गतिविधि भी शुरू की जाएगी, जिसके माध्यम से फुटबॉल प्रशंसकों को हरित यात्रा संबंधी मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा और कम-कार्बन जीवनशैली अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।
ब्राज़ील विश्व कप, रियो ओलंपिक और पेइचिंग ओलंपिक जैसे वैश्विक खेल आयोजनों में परिवहन सहायता प्रदान करने से लेकर छंगतू वर्ल्ड गेम्स तक, और अब अमेरिका–मेक्सिको–कनाडा फीफा विश्व कप में सहयोग तक, सीआरआरसी लगातार अपनी विश्वसनीय तकनीक और उच्च गुणवत्ता वाली सेवाओं के माध्यम से वैश्विक स्तर के आयोजनों को परिवहन समर्थन देता रहा है। यह न केवल चीन के रेल परिवहन उपकरणों की वैश्विक खेल आयोजनों में सेवा का एक और महत्वपूर्ण पड़ाव है, बल्कि चीन और मेक्सिको के व्यावहारिक सहयोग का भी एक जीवंत उदाहरण है। भविष्य में, सीआरआरसी हरित और स्मार्ट रेल परिवहन उत्पादों और सेवाओं के माध्यम से वैश्विक साझेदारों के साथ मिलकर विश्व परिवहन विकास में योगदान जारी रखेगी।