चीन में समुद्री अर्थव्यवस्था का कुल उत्पादन मूल्य 110 ख़रब युआन पर पहुंचा

(CRI)15:25:53 2026-06-11

चीनी प्राकृतिक संसाधन मंत्रालय के मिली ख़बर के अनुसार चीनी राजकीय समुद्र सूचना केंद्र ने हाल ही में वर्ष 2026 चीनी समुद्री अर्थव्यवस्था विकास सूचकांक बनाया। इसके अनुसार वर्ष 2025 में चीनी समुद्री आर्थिक विकास का सूचकांक 128.8 है, जो गतवर्ष से 2.2 प्रतिशत से अधिक था। वर्ष 2025 में चीनी समुद्री अर्थव्यवस्था का कुल उत्पादन मूल्य 110 ख़रब युवान पर पहुंचा, जो गतवर्ष से 5.5 प्रतिशत से अधिक था।

इस सूचकांक से पता चला कि चीन की समुद्री अर्थव्यवस्था नयी मंजिल पर पहुंची है। समुद्री अर्थव्यवस्था से जुड़ी इकाइयों की संख्या गतवर्ष से 6.2 प्रतिशत बढ़ी। समुद्री व्यवसायों का ढांचा निरंतर सुधर रहा है। नये समुद्री व्यवसायों का अतिरिक्त मूल्य गतवर्ष से 7.3 प्रतिशत बढ़ा, जिसका कुल समुद्री उत्पादन मूल्य में अनुपात निरंतर उन्नत हो रहा है।

उधर समुद्री संसाधन के विकास व प्रयोग की क्षमता भी निरंतर मजबूत हो रही है। वर्ष 2025 में चीन के समुद्री यातायात से निर्यात-आयात का कुल मूल्य गतवर्ष से 1.7 प्रतिशत बढ़ा, जो कुल आयात-निर्यात का 61.5 प्रतिशत था।

उल्लेखनीय बात है कि चीन का समुद्री पर्यावरण लगातार बेहतर हो रहा है, और किनारे के पास के समुद्री इलाके में पानी की बेहतर क्वालिटी का हिस्सा बढ़कर 84.9 प्रतिशत हो गया है।