चूछ्वे-2E Y6 प्रक्षेपण यान का सफल प्रक्षेपण
(जन-दैनिक ऑनलाइन)14:43:49 2026-06-10

9 जून को अपराह्न 4 बजकर 23 मिनट पर चूछ्वे-2E के उन्नत संस्करण के Y6 रॉकेट को तुंगफंग वाणिज्यिक अंतरिक्ष नवाचार परीक्षण क्षेत्र से सफलतापूर्वक प्रक्षेपित किया गया। रॉकेट अपने साथ ले जाए गए छ्येनफान डीटीसी-01 उपग्रह तथा चाइना मोबाइल-02 उपग्रह को निर्धारित कक्षा में स्थापित करने में सफल रहा। उपग्रहों के सफलतापूर्वक कक्षा में पहुंचने के साथ ही इस उड़ान परीक्षण मिशन को पूर्ण सफलता प्राप्त हुई।