चोमोलुंग्मा पर्वत की तलहटी में शीत्सांग के पारंपरिक फसल पर्व की धूम

चोमोलुंग्मा पर्वत की तलहटी में शीत्सांग के पारंपरिक फसल पर्व की धूम
4 जून को बासोंग गांव के ग्रामीण “वांगकुओ” उत्सव के अवसर पर पारंपरिक लोकनृत्य प्रस्तुत करते हुए।

4 जून को चोमोलुंग्मा पर्वत (माउंट एवेरेस्ट) की तलहटी में स्थित शीत्सांग के शिगात्से शहर के तिंगरी काउंटी के ताशीजोंग कस्बे के बासोंग गांव में वार्षिक पारंपरिक “वांगकुओ” उत्सव का आयोजन किया गया। “वांगकुओ” उत्सव शीत्सांग का एक पारंपरिक फसल पर्व है। इसके अवसर पर स्थानीय ग्रामीण एकत्रित होकर घुड़दौड़, पारंपरिक गीत-संगीत तथा लोकनृत्य जैसे सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ पर्व को धूमधाम से मनाया।