चित्रों में चीन: एक नीले आकाश के लिए साझा प्रयास
नीले और अथाह महासागर केवल पृथ्वी के विशाल जलक्षेत्र नहीं हैं, बल्कि जीवन की जन्मस्थली और मानव सभ्यता के विकास के मौन साक्षी भी हैं। इन्हीं महासागरों की महत्ता को रेखांकित करने के लिए 8 जून को विश्व महासागर दिवस तथा राष्ट्रीय महासागर प्रचार दिवस मनाया गया। इस वर्ष के प्रचार अभियान का विषय—“नीले सागर की रक्षा, समुद्री शक्ति का निर्माण”—मानव और समुद्र के बीच गहरे संबंध की याद दिलाता है। विशेषज्ञों का मानना है कि समुद्री पारिस्थितिकी की प्रभावी सुरक्षा न केवल राष्ट्रीय पारिस्थितिक सुरक्षा के लिए आवश्यक है, बल्कि महासागरों के सतत विकास को सुनिश्चित करने और मानव तथा समुद्र के सामंजस्यपूर्ण सह-अस्तित्व की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम है।
चीन समुद्री पारिस्थितिकी संरक्षण को बढ़ावा देने वाला एक दृढ़ समर्थक और सक्रिय सहभागी देश के तौर पर, वर्षों से पारिस्थितिकी को प्राथमिकता देने, समग्र प्रबंधन को अपनाने तथा विकास और संरक्षण के बीच संतुलन स्थापित करने की नीति पर बल दिया है। इसके अलावा, उच्च स्तरीय संरक्षण के माध्यम से उच्च गुणवत्ता वाले विकास को समर्थन देते हुए, मानव और समुद्र के बीच सामंजस्यपूर्ण संबंधों पर आधारित समुद्री पारिस्थितिकी तंत्र के निर्माण के लिए चीन द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
