चीन का विदेशी मुद्रा भंडार मई के अंत तक 34.422 खरब अमेरिकी डॉलर तक पहुंचा

विदेशी मुद्रा भंडार। (VCG)
चीन के विदेशी मुद्रा प्रबंधन प्रशासन द्वारा 7 जून को जारी आंकड़ों के अनुसार, मई 2026 के अंत तक चीन का विदेशी मुद्रा भंडार 34.422 खरब अमेरिकी डॉलर तक रहा। यह अप्रैल के अंत के मुकाबले 31.7 अरब अमेरिकी डॉलर अधिक है, जो 0.93 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है।
प्रशासन के संबंधित एक अधिकारी ने जानकारी साझा करते हुए बताया कि मई के महीने में वैश्विक व्यापक आर्थिक परिस्थितियों तथा प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं की मौद्रिक नीतियों से जुड़ी अपेक्षाओं सहित विभिन्न कारकों के प्रभाव से अमेरिकी डॉलर सूचकांक में बढ़ोतरी हुई, जबकि विश्व के प्रमुख वित्तीय परिसंपत्तियों की कीमतों में भी समग्र रूप से उछाल देखा गया। विनिमय दरों में उतार-चढ़ाव और परिसंपत्तियों की कीमतों में बदलाव जैसे कारकों के संयुक्त प्रभाव से विदेशी मुद्रा भंडार के आकार में वृद्धि हुई। चीन की अर्थव्यवस्था स्थिरता के साथ प्रगति की दिशा में आगे बढ़ रही है तथा उच्च गुणवत्ता वाले विकास को निरंतर गति प्रदान किया जा रहा है, जो विदेशी मुद्रा भंडार के आकार को मूल रूप से स्थिर बनाए रखने के लिए समर्थन प्रदान करता है।