येनछंग–यीशिंग रेल सुरंग में सुरंग-खनन मशीन के कटर हेड स्थापित

4 जून को, चीन रेलवे 14वीं ब्यूरो द्वारा निर्मित येनछंग–यीशिंग हाई-स्पीड रेलवे परियोजना की यांग्त्सी नदी सुरंग में ‘फेनजी’ शील्ड मशीन के कटर हेड की सफलतापूर्वक शाफ्ट में स्थापना की गई। 14.33 मीटर का खुदाई व्यास और लगभग 469 टन वजनी कटर हेड ने शील्ड बॉडी के साथ सटीक रूप से “जुड़ाव” किया, जिससे सुरंग के शील्ड सेक्शन की आगे की खुदाई के लिए ठोस आधार तैयार किया गया।

यांग्त्सी नदी सुरंग येनछंग–यीशिंग हाई-स्पीड रेलवे के सबसे महत्वपूर्ण नियंत्रणकारी निर्माण कार्यों में से एक है। यह उत्तर में चियांगसू प्रांत के जिंगजियांग शहर और दक्षिण में जियांगयिन शहर को जोड़ती है, इसकी पूरी लंबाई 8130 मीटर है जिसमे सिंगल टनल-डबल लाइन डिज़ाइन अपनाई गई है। इसकी डिज़ाइन गति 250 किलोमीटर प्रति घंटा है और यह चीन की पहली हाई-स्पीड रेल शील्ड सुरंग है जिसमें इंटरलॉकिंग पाईप स्लैब तकनीक का उपयोग किया गया है।

येनछंग–यीशिंग हाई-स्पीड रेलवे जियांग्सु के शुचोउ-येनछंग हाई-स्पीड रेलवे के येनछंग स्टेशन से शुरू होकर नानचिंग–हांगचोउ हाई-स्पीड रेलवे के यीशिंग स्टेशन से जुड़ती है, नई लाइन की कुल लंबाई लगभग 311 किलोमीटर है। संचालन में आने के बाद यह मार्गवर्ती क्षेत्रों के लोगों के आवागमन को काफी सुविधाजनक बनाने और यांग्त्ज़ी डेल्टा क्षेत्र हाई-स्पीड रेल नेटवर्क के विस्तार और यांग्त्ज़ी डेल्टा क्षेत्र के एकीकृत उच्च गुणवत्ता विकास में महत्वपूर्ण योगदान देगी।