2025 में शीत्सांग की पारिस्थितिक पर्यावरण गुणवत्ता के कई मानक देश में अग्रणी रहे

शीत्सांग स्वायत्त प्रदेश के पारिस्थितिकी एवं पर्यावरण विभाग द्वारा 2 जून को ल्हासा में जारी “2025 शीत्सांग स्वायत्त प्रदेश पारिस्थितिक पर्यावरण स्थिति रिपोर्ट” के अनुसार, वर्ष 2025 में शीत्सांग की समग्र पर्यावरणीय गुणवत्ता में स्थिरता देखने को मिली। वायु, जल और मृदा जैसे प्रमुख संकेतक लगातार उत्कृष्ट स्तर पर रहे तथा कई पर्यावरणीय मानक राष्ट्रीय स्तर पर अग्रणी रहे।

शीत्सांग स्वायत्त प्रदेश के पारिस्थितिकी एवं पर्यावरण विभाग के उपनिदेशक श्यू फूछंग ने रिपोर्ट जारी करते हुए बताया कि वर्ष 2025 में पूरे शीत्सांग में उत्कृष्ट वायु गुणवत्ता वाले दिनों का अनुपात 99.8 प्रतिशत रहा। सूक्ष्म कण (PM2.5) सहित प्रमुख प्रदूषकों की वार्षिक औसत सांद्रता राष्ट्रीय प्रथम श्रेणी मानकों के अनुरूप रही। राजधानी ल्हासा में उत्कृष्ट वायु गुणवत्ता वाले दिनों का अनुपात 99.7 प्रतिशत दर्ज किया गया, जिससे यह चीन के 168 प्रमुख शहरों में दूसरे स्थान पर रहा। वहीं, निंगछी सहित छह नगरों एवं क्षेत्रों ने चीन के 339 प्रीफेक्चर-स्तरीय और उससे ऊपर के शहरों की वायु गुणवत्ता रैंकिंग में अग्रणी स्थान प्राप्त किया, जिनमें निंगछी देशभर में प्रथम स्थान पर रहा।

रिपोर्ट के अनुसार, जल पर्यावरण के क्षेत्र में चिन्शा नदी, लानछांग नदी तथा यारलुंग सांगपो जैसी प्रमुख नदियों की मुख्यधारा का जल राष्ट्रीय श्रेणी-II मानक पर बना रहा। शहरी क्षेत्रों से होकर बहने वाली सभी नदियों की जल गुणवत्ता श्रेणी-III या उससे बेहतर रही। साथ ही नामछो और यामद्रोक झील जैसे प्रमुख जलाशयों की जल गुणवत्ता स्थिर बनी रही, जबकि पूरे शीत्सांग के सभी नगरों और क्षेत्रों में पेयजल स्रोतों की जल गुणवत्ता निर्धारित मानकों पर खरी उतरी।