ल्हासा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के अंतरराष्ट्रीय कार्गो टर्मिनल का आयात-निर्यात माल परिवहन 2,000 टन के पार
1 जून को ल्हासा सीमा शुल्क कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, वर्ष 2026 के जनवरी से अप्रैल तक, ल्हासा सीमा शुल्क के अंतर्गत आने वाले गोंगगा हवाई अड्डे पर कुल 235 विमानों की आवाजाही, 4,690 यात्री आवागमन तथा 2,027 टन माल ढुलाई दर्ज की गई। ये आंकड़े पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में क्रमशः 13.5%, 47.4% और 8.9% की वृद्धि दर्शाते हैं। शीत्सांग से जुड़ी हवाई सेवाओं के निरंतर विस्तार के साथ, “हवाई गलियारों” द्वारा व्यापारिक और आर्थिक संपर्कों को और अधिक सुदृढ़ बनाया गया है।
सूत्रों के अनुसार, ल्हासा सीमा शुल्क ने निगरानी और सेवा दोनों पर समान ध्यान देकर स्मार्ट सीमा शुल्क के फायदे पूरी तरह से लागू किए हैं। ल्हासा सीमा शुल्क ने “सामान पूर्व-स्कैनिंग” जैसी स्मार्ट तकनीकों का उपयोग कर यात्रियों के सीमा-पार जांच के चरणों को सरल कर उनके क्लीयरेंस समय को प्रभावी ढंग से कम किया। इसके अलावा, कस्टम द्वारा शीत्सांग के विदेशी व्यापारिक उद्यमों के साथ सक्रिय संपर्क स्थापित कर विशेष नीतियों की जानकारी सहित सीधे सहायता प्रदान की गई, ताकि लाभकारी सीमा-पार नीतियाँ सटीक रूप से लागू किया जा सकें। साथ ही, “एयर-टू-एयर” सह-परिवहन मॉडल के माध्यम से लॉजिस्टिक्स और कार्गो सेवा टीम का गठन किया गया, जिससे प्रक्रिया में कमियाँ कम हुईं और “जैसे ही उतरें, वैसे ही जाँच” जैसी सुविधा सुनिश्चित की गई। इन पहलों ने सीमा-पार व्यापार के लिए अनुकूल माहौल बनाए रखा जिससे ल्हासा एयर पोर्ट पर यात्री और माल व्यापार की मात्रा में स्थिर वृद्धि दर्ज की गई, साथ ही शीत्सांग की अंतरराष्ट्रीय खुलेपन और व्यापार क्षमता में सतत सुधार देखा जा रहा है।