चीन–यूरोप रेल मध्य गलियारे से इस वर्ष 2,000 ट्रेनों का आंकड़ा पार

एक चीन–यूरोप मालगाड़ी धीरे-धीरे एर्लियानहोट रेल बंदरगाह से निकलती हुई। ( चित्र चीन रेलवे होह्होट ग्रुप से है )
2 जून को चीन रेलवे होह्होट ग्रुप से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 55 कंटेनरों से लदी एक चीन–यूरोप मालगाड़ी एर्लियानहोट रेल बंदरगाह से यूरोप के लिए रवाना हुई। इसके साथ ही वर्ष 2026 में एर्लियानहोट रेलवे बंदरगाह से होकर गुजरने वाली चीन–यूरोप मालगाड़ियों की संख्या 2,000 के आंकड़े को पार कर गई।
चीन–यूरोप रेल मध्य गलियारे के एकमात्र अंतरराष्ट्रीय रेल प्रवेश एवं निकास बंदरगाह के रूप में, एर्लियानहोट रेलवे बंदरगाह द्वारा “चीन–यूरोप मालगाड़ियों को प्राथमिकता” संचालन मॉडल अपनाया गया है, जिसके अंतर्गत मालगाड़ियों के प्रवेश, प्रेषण, पुनर्लोडिंग तथा माल उतारने के बाद खाली डिब्बों की वापसी को प्राथमिकता दी जाती है। साथ ही, मंगोलिया के जामेनउद स्टेशन के साथ स्थापित “दो स्टेशन, एकीकृत संचालन” संगठनात्मक मॉडल को और सशक्त बनाने की ओर ठोस कदम उठाये जा रहे हैं। वर्तमान में, “दैनिक संवाद और मासिक बैठक” तंत्र के माध्यम से दोनों पक्ष द्वारा यातायात प्रवाह और स्टेशन क्षमता संबंधी सूचनाओं का आदान-प्रदान किया जा रहा है, जिससे मालगाड़ियों के कुशल संचालन को सुनिश्चित किया जा सके।
एर्लियान स्टेशन के यात्री एवं माल परिवहन प्रबंधन विभाग के उपनिदेशक वांग चिनचोंग के अनुसार, रेलवे प्रशासन ने सीमा शुल्क और सीमा जांच विभागों के साथ समन्वय बढ़ाते हुए 95306 “डिजिटल पोर्ट” प्रणाली के माध्यम से कागजरहित सीमा शुल्क निकासी व्यवस्था लागू की है, जिससे चीन–यूरोप मालगाड़ियों की पारगमन दक्षता में उल्लेखनीय वृद्धि हासिल हुई है और सीमा शुल्क निकासी का न्यूनतम समय घटकर 30 मिनट से भी कम रह गया है। वर्तमान में, एर्लियानहोट रेलवे बंदरगाह से होकर गुजरने वाली चीन–यूरोप मालगाड़ियों के 75 मार्ग संचालित किये जा चुके हैं, जो जर्मनी, पोलैंड सहित 10 से अधिक यूरोपीय देशों के 70 से अधिक प्रमुख परिवहन केंद्रों तक पहुंचते हैं।