शनचो-21 के अंतरिक्ष यात्री दल सकुशल पेइचिंग लौटे
(जन-दैनिक ऑनलाइन)10:02:54 2026-06-01

चीन मानवयुक्त अंतरिक्ष एजेंसी द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, शनचो-21 मानवयुक्त अंतरिक्ष मिशन को सफलतापूर्वक पूरा करने वाले तीन-सदस्यीय अंतरिक्ष यात्री दल 30 मई को विमान द्वारा सकुशल पेइचिंग लौटे। लैंडिंग के उपरांत, चीनी अंतरिक्ष स्टेशन के अनुप्रयोग एवं विकास चरण के उड़ान मिशन मुख्यालय के संबंधित अधिकारियों और सदस्यों द्वारा लैंडिंग स्थल पर उनका स्वागत किया गया। जानकारी के अनुसार, पेइचिंग पहुंचने के बाद तीनों अंतरिक्ष यात्री पुनर्वास एवं पृथक निगरानी अवधि में प्रवेश करेंगे। इस दौरान उनका व्यापक चिकित्सीय परीक्षण और स्वास्थ्य मूल्यांकन किया जाएगा तथा उन्हें विश्राम की व्यवस्था प्रदान की जाएगी। इसके पश्चात, उनका पेइचिंग में समाचार माध्यमों के साथ सामूहिक संवाद करने का कार्यक्रम है।