चीन ने सैटेलाइट इंटरनेट प्रौद्योगिकी परीक्षण उपग्रह का सफल प्रक्षेपण किया

(CRI)08:55:10 2026-06-01

चीन ने पेइचिंग समयानुसार रविवार सुबह 2:07 बजे शीछांग उपग्रह प्रक्षेपण केंद्र से लॉन्ग मार्च-2डी प्रक्षेपण यान के माध्यम से सैटेलाइट इंटरनेट प्रौद्योगिकी परीक्षण उपग्रह का सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया। उपग्रह को निर्धारित कक्षा में सफलतापूर्वक स्थापित कर दिया गया, जिससे यह प्रक्षेपण मिशन पूरी तरह सफल रहा।

यह उपग्रह मुख्य रूप से मोबाइल फोन की उपग्रह से प्रत्यक्ष कनेक्टिविटी तथा अंतरिक्ष-स्थलीय नेटवर्क एकीकरण जैसी प्रमुख प्रौद्योगिकियों के परीक्षण के लिए विकसित किया गया है।

गौरतलब है कि यह लॉन्ग मार्च श्रृंखला के प्रक्षेपण यानों की 646वीं उड़ान थी।