चीन के नानथोंग से 7,000 से अधिक नई ऊर्जा वाहन यूरोप के लिए रवाना

31 मई को, छितोंग प्रवेश-निकास सीमा निरीक्षण स्टेशन सहित संबंधित इकाइयों के प्रभावी सहयोग से, कुल 7,273 नई ऊर्जा वाहनों से लदा बीवाईडी का “चीनान” नामक वाहनवाहक जहाज जिआंगसू के नानथोंग पोर्ट से इटली तथा स्पेन सहित यूरोपीय देशों के लिए रवाना हुआ। इससे यह स्पष्ट होता है कि जिआंगसू प्रान्त का नानथोंग शहर अब बड़े पैमाने पर वाहनवाहक जहाज़ों के निर्यात की क्षमता विकसित कर चुका है, जिससे चीन के नए ऊर्जा वाहनों के विदेशी बाजारों तक पहुंचने के लिए एक नया मार्ग उपलब्ध होने के रूप में देखा जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, ये वाहन चीन के विभिन्न शहरों जैसे हेफ़ेई, शीआन, छांगचोउ और चनचियांग सहित विभिन्न स्थानों से रेल और सड़क मार्ग के माध्यम से यांगलू रेलवे लॉजिस्टिक्स बेस तक एकत्र किए गए। इसके बाद इन्हें समुद्र-रेल संयुक्त परिवहन मॉडल के तहत निर्यात किया गया, जिससे सड़क, रेल और जल परिवहन का एकीकृत बहुविध परिवहन तंत्र पूरी तरह स्थापित किया गया।