जापान और फिलीपींस के बीच तथाकथित सीमांकन वार्ता पूरी तरह से अवैध और अमान्य:चीनी विदेश मंत्रालय

29 मई को आयोजित चीनी विदेश मंत्रालय के नियमित संवाददाता सम्मेलन में प्रवक्ता ने जापान और फिलीपींस के बीच तथाकथित सीमांकन वार्ता से सम्बंधित सवाल का जवाब दिया।
चीनी प्रवक्ता ने कहा कि जापान और फिलीपींस द्वारा घोषित प्रस्तावित समुद्री सीमा निर्धारण क्षेत्र थाईवान के पूर्व में स्थित है। चीनी घरेलू कानून और संयुक्त राष्ट्र समुद्री कानून संधि सहित अंतरराष्ट्रीय कानून के अनुसार, इस समुद्रीय क्षेत्र में चीन का अनन्य आर्थिक क्षेत्र और महाद्वीपीय शेल्फ है। जापान और फिलीपींस ने एकतरफा रूप से तथाकथित समुद्री सीमा निर्धारण वार्ता शुरू की है, जो चीन के समुद्री अधिकारों और हितों का गंभीर रूप से उल्लंघन है और संयुक्त राष्ट्र समुद्री कानून संधि सहित अंतरराष्ट्रीय कानून तथा अंतर्राष्ट्रीय सम्बंधों के बुनियादी मानदंडों का घोर उल्लंघन है। चीन इस पर अपनी कड़ी असंतुष्टि और दृढ़ विरोध व्यक्त करता है। चीन ने जापान और फिलीपींस के सामने गंभीरता से यह मामला उठाया है।
चीन स्पष्ट रूप से घोषणा करता है कि जापान और फिलीपींस के बीच तथाकथित समुद्री सीमा वार्ता पूरी तरह से अवैध और अमान्य है, और थाईवान के पूर्व में स्थित जलक्षेत्र में चीन के अधिकारों के दावों या चीन के वैध अधिकारों और हितों के प्रयोग पर इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। चीन जापान और फिलीपींस से आग्रह करता है कि वे चीन के समुद्री अधिकारों और हितों का उल्लंघन करने वाली किसी भी कार्रवाई को तुरंत बंद करें और क्षेत्रीय शांति की रक्षा के लिए व्यवहारिक कदम उठाएं।