मानवाकार रोबोट भी अब “पहचान पत्र” के साथ करेंगे काम
22 मई को पेइचिंग में चीन के पहले मानवाकार रोबोट संपूर्ण जीवनचक्र प्रबंधन सेवा मंच का औपचारिक शुभारंभ किया गया। इसी अवसर पर “मानवाकार रोबोट संपूर्ण जीवनचक्र प्रबंधन मानक” भी जारी किया गया। इसके तहत अब भविष्य में प्रत्येक निर्मित मानवाकार रोबोट को एक अद्वितीय “डिजिटल पहचान पत्र” प्रदान किया जाएगा, जिससे उसके उत्पादन, बिक्री, उपयोग से लेकर निष्पादन एवं पुनर्चक्रण तक की पूरी प्रक्रिया पर निगरानी रखा जा सकेगा।
यह मंच चीन के उद्योग और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अंतर्गत मानवाकार रोबोट एवं एम्बॉडीड इंटेलिजेंस मानकीकरण तकनीकी समिति के नेतृत्व में विकसित किया गया है। प्रत्येक रोबोट को उत्पादन के समय एक विशिष्ट कोड प्रदान किया जाएगा, जो उसकी “पहचान संख्या” के रूप में कार्य करेगा। वर्तमान में यह मंच चीन की 100 से अधिक मानवाकार रोबोट कंपनियों को व्यापक रूप से शामिल कर चुका है तथा 200 से अधिक उत्पाद मॉडल और 28,000 से अधिक रोबोटों को संपूर्ण जीवनचक्र पहचान कोड प्रदान किया जा चुका है। इस पूरी व्यवस्था से स्पष्ट रूप से संकेत मिलता है कि चीन का मानवाकार रोबोट उद्योग अब “स्रोत-ट्रेस योग्य, पूर्ण नियंत्रण योग्य, जोखिम-नियंत्रण योग्य और उत्तरदायित्व-निर्धारण योग्य” समेकित शासन व्यवस्था के नए चरण में प्रवेश कर चुका है।