2026 विश्व स्मार्ट उद्योग प्रदर्शनी का थ्येनचिन में शुभारंभ

2026 विश्व स्मार्ट उद्योग प्रदर्शनी का थ्येनचिन में शुभारंभ

28 मई को चार-दिवसीय ‘2026 विश्व स्मार्ट उद्योग प्रदर्शनी’ का उद्घाटन थ्येनचिन स्थित राष्ट्रीय सम्मेलन एवं प्रदर्शनी केंद्र में हुआ। यह प्रदर्शनी थ्येनचिन तथा छोंगछिंग नगर जन सरकार के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित की गई है।

इस वर्ष की प्रदर्शनी का विषय “स्मार्ट प्रौद्योगिकी से विश्व का मार्गदर्शन, ऊर्जा से भविष्य को गति” रखा गया है। प्रदर्शनी “उच्च स्तरीय, अंतरराष्ट्रीय, पेशेवर और बाज़ारोन्मुख” अवधारणा पर आधारित है तथा स्मार्ट प्रौद्योगिकी के अग्रणी क्षेत्रों और औद्योगिक विकास की प्रवृत्तियों पर केंद्रित है। इस प्रदर्शनी में स्मार्ट क्षेत्र की नई तकनीकों, नए उत्पादों और नए अनुप्रयोग परिदृश्यों को व्यापक रूप से प्रदर्शित किया गया है। साथ ही AI और आर्थिक-सामाजिक विकास के गहन एकीकरण के नए मार्गों पर भी चर्चा की जा रही है।

प्रदर्शनी को विभिन्न समय खंडों में आमजन और पेशेवर आगंतुकों के लिए खोला गया है। 28 और 29 मई को यह प्रदर्शनी मुख्य रूप से पेशेवर दर्शकों के लिए निर्धारित है, जहां औद्योगिक समन्वय और व्यावसायिक वार्ताओं पर जोर दिया जाएगा। वहीं 30 और 31 मई को इसे आम जनता के लिए खोला जाएगा, जिसमें विज्ञान-प्रसार और जनहित गतिविधियां प्रमुख आकर्षण रहेंगी। पूरे स्थल पर 1 लाख 30 हजार वर्गमीटर क्षेत्र में प्रदर्शनी परिसर विकसित किया गया है, जिसमें एक समग्र प्रदर्शनी क्षेत्र और छह प्रमुख विषयगत प्रदर्शनी क्षेत्र शामिल हैं। यहां स्वचालित वाहन, निम्न-ऊंचाई वाले उड़ान उपकरण तथा मानवाकार रोबोट जैसे अत्याधुनिक तकनीकी अनुप्रयोगों का प्रदर्शन किया जा रहा है।