यूरोपीय संघ को संपूर्ण और वस्तुगत नज़र से चीन-यूरोपीय संघ व्यापार सम्बंध देखना चाहिए: चीनी विदेश मंत्रालय

चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता माओ निंग ने 28 मई को नियमित प्रेस वार्ता में सम्बंधित सवाल के जवाब में कहा कि यूरोपीय संघ को संपूर्ण और वस्तुगत नज़र से चीन-यूरोपीय संघ व्यापार सम्बंध देखकर मुक्त व्यापार के वादे का पालन करना चाहिए। चीन यूरोपीय संघ की क्रिया पर कड़ी नज़र रखे हुए है और अपने न्यायपूर्ण हितों व अधिकारों की सुरक्षा के लिए ज़रूरी कदम उठाएगा।
ध्यान रहे यूरोपीय संघ आयात कोटा तथा टैरिफ़ का प्रयोग कर चीन के प्रति असंतुलित व्यापार सुलझाने की तैयारी कर रहा है।
माओ निंग ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय व्यापार दोतरफा चुनाव है, जिसमें जबरन क्रय-विक्रय नहीं है। चीन यूरोपीय संघ व्यापार का मर्म पारस्परिक लाभ है। चीन जानबूझ कर यूरोप के प्रति व्यापार अधिशेष का अनुसरण नहीं करता।
उन्होंने कहा कि तथाकथित खतरा दूर करना, निर्भरता कम करना और व्यापार संतुलन वास्तव में संरक्षणवाद है। ऐसे कदमों से सिर्फ यूरोपीय उपभोक्ताओं को हानि पहुंचेगी, उद्यमों की लागत बढेगी और व्यवसाय की दीर्घकालिक प्रतिस्पर्द्धात्मक शक्ति कमजोर होगी।