शीत्सांग के बहुमूल्य ऐतिहासिक फुटेज का डिजिटल रिस्टोरेशन पूरा

दो सालों के कड़े संरक्षण कार्य के बाद, दुर्लभ फिल्म फुटेज के एक बैच का डिजिटल रिस्टोरेशन पूरा हो गया है, जो शीत्सांग के शांतिपूर्ण मुक्ति के इतिहास को दर्शाता है। इसे शीत्सांग की शांतिपूर्ण मुक्ति की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आधिकारिक तौर पर जारी किया गया है।

डिजिटल रिस्टोरेशन के पहले चरण में कुल 33 फिल्में शामिल हैं, जो 1951 से 1976 के बीच फिल्माई गई। इनमें प्रमुख ऐतिहासिक घटनाओं, सामाजिक विकास और परिवर्तनों को दर्शाया गया है, जो शीत्सांग की शांतिपूर्ण मुक्ति के बाद के विभिन्न ऐतिहासिक कालखंडों में हुए विकास और बदलावों के बहुमूल्य वीडियो दस्तावेज़ मानी जाती हैं। चाइना फिल्म आर्काइव (China Film Archive) की रिस्टोरेशन टीम ने फिल्म रीलों के वर्गीकरण, सफाई, डिजिटल स्कैनिंग, इमेज रिस्टोरेशन और ऑडियो प्रोसेसिंग जैसे चरणों पर काम किया है। उन्होंने डिजिटल तकनीक और मैनुअल रूप से फ्रेम-दर-फ्रेम और शॉट-दर-शॉट काम करने के तरीकों को मिलाकर, इन फिल्मों के मूल स्वरूप और रंगों को काफी हद तक वापस लौटाने में अत्यंत बारीकी से काम किया है।