चीन की सबसे बड़ी अपतटीय उथली शैलस्तरीय तेल परियोजना का पहला चरण शुरू


खनली 10-2 तेलक्षेत्र।

चीन राष्ट्रीय अपतटीय तेल निगम द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार, चीन की सबसे बड़ी अपतटीय उथली शैलस्तरीय तेलक्षेत्र—खनली 10-2 तेलक्षेत्र समूह विकास परियोजना (प्रथम चरण)—27 मई को पूर्ण रूप से उत्पादन संचालन में लाया गया। इस तेलक्षेत्र से प्रतिदिन 2800 टन से अधिक कच्चे तेल का उत्पादन किया जा रहा है, जिससे चीन के सबसे बड़े कच्चा तेल उत्पादन आधार पोहाई तेलक्षेत्र की स्थिर और बढ़ती उत्पादन क्षमता को मजबूत समर्थन मिलने की संभावना है।

खनली 10-2 तेलक्षेत्र पोहाई सागर के दक्षिणी समुद्री क्षेत्र में स्थित है। यहां कच्चे तेल का भूवैज्ञानिक भंडार 10 करोड़ टन से अधिक होने का अनुमान है। यह पोहाई खाड़ी बेसिन के अवसाद क्षेत्र की उथली परतों में खोजा गया पहला 10 करोड़-टन श्रेणी का शैलस्तरीय तेलक्षेत्र है। परियोजना के प्रथम चरण की प्रमुख उत्पादन सुविधाओं में एक केंद्रीय प्रसंस्करण प्लेटफॉर्म तथा दो मानवरहित कुआं-मुख प्लेटफॉर्म का निर्माण शामिल है। बता दें कि इस परियोजना के तहत कुल 79 विकासात्मक कुओं का निर्माण किया गया है।