थ्येनगोंग अंतरिक्ष स्टेशन ने अपने पहले हांगकांग के अंतरिक्ष यात्री का स्वागत किया

(CRI)10:13:06 2026-05-28


24 मई को चीनी मानवयुक्त अंतरिक्षयान शनचो-23 के अंतरिक्ष यात्री दल के प्रस्थान समारोह का आयोजन जिउछुएन उपग्रह प्रक्षेपण केंद्र स्थित एक विशेष परिसर में किया गया। चित्र में अंतरिक्ष यात्री चू यांगचू (दाएं), चांग चीयुआन (मध्य) और ली च्यायिंग प्रस्थान समारोह में दिखाई दे रहे हैं। (शिन्हुआ समाचार एचेंसी)

चीनी मानवयुक्त अंतरिक्षयान शनचो-23 के अंतरिक्ष यात्री दल ने 25 मई को सही सलामत थ्येनगोंग अंतरिक्ष स्टेशन में सफलतापूर्वक प्रवेश किया। थ्येनगोंग अंतरिक्ष स्टेशन ने अपने पहले हांगकांग के अंतरिक्ष यात्री का स्वागत किया। 27 मई को आयोजित चीनी विदेश मंत्रालय के नियमित संवाददाता सम्मेलन में सम्बंधित सवाल का जवाब देते हुए प्रवक्ता ने कहा कि यह "एक देश, दो व्यवस्था" के अभ्यास का एक सफल परिणाम है, जो इसकी प्रबल क्षमता और महत्वपूर्ण लाभों को दर्शाता है।

प्रवक्ता ने कहा कि हांगकांग के पहले अंतरिक्ष यात्री का थ्येनगोंग अंतरिक्ष स्टेशन पर पहुंचना न केवल चीन के मानवयुक्त अंतरिक्ष कार्यक्रम में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि है, बल्कि हांगकांग के सभी नागरिकों के लिए एक साझा सम्मान भी है। हांगकांग एक अंतरराष्ट्रीय नवाचार और प्रौद्योगिकी केंद्र के रूप में तेजी से विकसित हो रहा है, और यह माना जाता है कि यह अंतरिक्ष मिशन हांगकांग के युवाओं को देश के वैज्ञानिक और तकनीकी विकास में योगदान देने के लिए प्रेरित करेगा।