2026 ब्रिक्स नव औद्योगिक क्रांति प्रदर्शनी: अग्रणी तकनीकें प्रदर्शित, व्यापारिक अवसरों की तलाश
27 तारीख को 2026 ब्रिक्स नव औद्योगिक क्रांति साझेदारी मंच का उद्घाटन चीन के फुचियन प्रान्त के श्यामन में किया गया। इसके साथ ही 2026 ब्रिक्स नव औद्योगिक क्रांति प्रदर्शनी का आयोजन श्यामन अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन एवं प्रदर्शनी केंद्र में प्रारंभ हुआ।
“बृहद ब्रिक्स” बाजार की स्मार्ट परिवर्तन आवश्यकताओं के अनुरूप, इस प्रदर्शनी में ब्रिक्स नवाचार केंद्रों तथा विज्ञान एवं तकनीक इनक्यूबेशन पार्कों की उत्कृष्ट उपलब्धियों और सहायक सेवाओं का व्यापक प्रदर्शन किया गया। इसमें स्मार्ट फैक्ट्री, स्मार्ट चिकित्सा, स्मार्ट कृषि तथा स्मार्ट परिवहन — इन चार प्रमुख प्रदर्शनी क्षेत्रों का आयोजन किया गया।
इस प्रदर्शनी में 10 देशों की 120 से अधिक प्रमुख कंपनियों ने भाग लिया और अपने उत्पादों का प्रदर्शन किया। औद्योगिक बड़े मॉडल, निम्न-ऊंचाई उड़ान उपकरण, मानवाकार रोबोट, स्मार्ट ट्रैक्टर तथा स्वचालित ड्राइविंग प्रणाली जैसे उन्नत तकनीकों की विशेष प्रस्तुति ने प्रदर्शनी के आकर्षण में चार चाँद लगा दिए। प्रदर्शनी स्थल पर बड़ी संख्या में देशी-विदेशी खरीदारों ने स्टॉलों का निरीक्षण किया, गहन रूप से तकनीकी जानकारी प्राप्त की और सक्रिय रूप से सहयोग की संभावनाओं पर चर्चा की। इस प्रकार, पूरे आयोजन स्थल पर ऊर्जा और व्यावसायिक अवसरों की जीवंतता स्पष्ट रूप से दिखाई दी।
