कोरगास बंदरगाह से चीन-यूरोप और चीन-मध्य एशिया मालगाड़ियों की संख्या 4,000 के पार

(CRI)10:52:58 2026-05-28

मंगलवार दोपहर भारी उपकरणों और पैकेज्ड खाद्य सामग्रियों से लदी एक चीन-यूरोप मालगाड़ी पश्चिमोत्तर चीन के शिनच्यांग उइगुर स्वायत्त प्रदेश स्थित कोरगास रेलवे बंदरगाह से रूस की राजधानी मॉस्को के लिए रवाना हुई। इसी के साथ, इस वर्ष कोरगास रेलवे बंदरगाह से गुजरने वाली चीन-यूरोप और चीन-मध्य एशिया मालगाड़ियों की संख्या 4,000 से अधिक हो गई।

शिनच्यांग के उरूमची सीमा शुल्क विभाग के आंकड़ों के अनुसार, इस वर्ष के पहले चार महीनों में शिनच्यांग का कुल आयात-निर्यात मूल्य 1 खरब 72 अरब 71 करोड़ युआन तक पहुंच गया, जो पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 4.2 प्रतिशत अधिक है।

कोरगास सीमा शुल्क विभाग ने “स्मार्ट रेलवे बंदरगाह + त्वरित स्थानीय निकासी” प्रणाली के समन्वित लाभ का पूरा उपयोग करते हुए रेलवे विभाग के साथ सूचना साझाकरण को और मजबूत किया है। इसके चलते मालगाड़ियों में मौजूद सामानों की तेजी से जांच और प्राथमिकता के आधार पर रिहाई सुनिश्चित की जा रही है, जिससे बंदरगाह की परिचालन दक्षता लगातार बेहतर हो रही है।