2026 चीन-किर्गिस्तान मीडिया सहयोग मंच बिश्केक में आयोजित

27 मई को किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में “चीन- किर्गिस्तान मीडिया सहयोग को सुदृढ़ कर शांगहाई सहयोग संगठन के उज्ज्वल भविष्य का संयुक्त निर्माण” विषय पर 2026 चीन-किर्गिस्तान मीडिया सहयोग मंच आयोजित किया गया। ( ग्लोबल टाइम्स)
27 मई को किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में “चीन- किर्गिस्तान मीडिया सहयोग को सुदृढ़ कर शांगहाई सहयोग संगठन के उज्ज्वल भविष्य का संयुक्त निर्माण” विषय पर 2026 चीन-किर्गिस्तान मीडिया सहयोग मंच आयोजित किया गया। इस मंच में दोनों देशों के लगभग 100 मीडिया प्रतिनिधियों, संबंधित विभागों के अधिकारियों, विशेषज्ञों, विद्वानों तथा उद्यम प्रतिनिधियों ने भाग लिया और आर्थिक-व्यापारिक विकास, जन-सांस्कृतिक आदान-प्रदान तथा मीडिया सहयोग जैसे विषयों पर गहन विचार-विमर्श किया।
मंच में उपस्थित अतिथियों के अनुसार नए युग में चीन और किर्गिस्तान के संबंधों का दायरा लगातार विस्तृत और गहरा हुआ है, दोनों देशों के मीडिया संस्थानों को अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए साझा मूल्यों को मजबूत तथा बेहतर जीवन के प्रति दोनों देशों की जनता की साझा आकांक्षाओं को एकत्रित करते हुए, चीन-किर्गिस्तान मैत्रीपूर्ण पड़ोसी संबंधों तथा पारस्परिक लाभकारी सहयोग और मित्रता की कहानी को मिलकर आगे बढ़ाने पर विचार करना चाहिए।
उनका यह भी मानना है कि इस वर्ष शांगहाई सहयोग संगठन (SCO) की स्थापना की 25वीं वर्षगांठ पर, संगठन द्वारा पारस्परिक विश्वास, पारस्परिक लाभ, समानता, परामर्श, विविध सभ्यताओं के सम्मान और साझा विकास की खोज पर आधारित “शांगहाई भावना” का पालन करते हुए निरंतर प्रगति हासिल की गई। इसके अलावा, शांगहाई सहयोग संगठन के सदस्य देशों के मीडिया संस्थानों को आपसी संपर्क एवं समन्वय को सुदृढ़ करते हुए “शांगहाई भावना” को आगे बढ़ाने, व्यावहारिक सहयोग को गहरा करने, जन-से-जन संपर्क को प्रोत्साहित करने तथा अधिक घनिष्ठ SCO साझा समुदाय के निर्माण में योगदान देने पर विचार करना चाहिए।
इस मंच का संयुक्त आयोजन चीन के जन-दैनिक तथा किर्गिस्तान के “किर्गिज़ तूसू” सूचना एवं प्रकाशन समूह द्वारा किया गया। मंच के दौरान मुख्य भाषण, गोलमेज संवाद सहित विभिन्न सत्र आयोजित किए गए। साथ ही “शांगहाई सहयोग संगठन सदस्य देशों के युवाओं की रुचि प्रवृत्ति रिपोर्ट” जारी करने के अलावा, “उच्च गुणवत्ता वाले बेल्ट एंड रोड निर्माण के लिए चीन-किर्गिज़ संयुक्त मीडिया साक्षात्कार अभियान” का शुभारंभ भी किया गया। इसके अलावा “पहाड़ों और नदियों से जुड़े, जनता के दिलों से निकट—चीन-किर्गिस्तान साझा भविष्य पर संवाद” विषयक चित्र प्रदर्शनी तथा चीनी अखबार ग्लोबल टाइम्स के “ओवरसीज़ चाइना वीक” के किर्गिस्तान चरण का आयोजन भी किया गया। मंच के दौरान, जन-दैनिक और “किर्गिज़ तूसू” सूचना एवं प्रकाशन समूह के बीच सहयोग संबंधी समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर भी किए गए। वहीं ग्लोबल टाइम्स और “स्लोवो किर्गिस्तान” के बीच सहयोग को लेकर औपचारिक समझौता संपन्न हुआ।