संप्रभुता, सुरक्षा और विकास हितों की रक्षा करने में क्यूबा का दृढ़ता से समर्थन करता है चीन: चीनी विदेश मंत्रालय

(CRI)09:49:43 2026-05-28

27 मई को आयोजित चीनी विदेश मंत्रालय के नियमित संवाददाता सम्मेलन में चीनी प्रवक्ता ने क्यूबा के खिलाफ अमेरिकी सैन्य ख़तरे में वृद्धि से सम्बंधित सवालों के जवाब दिए।

चीनी प्रवक्ता ने कहा कि चीन विभिन्न देशों की प्रभुसत्ता और प्रादेशिक अखंडता के सम्मान का निरंतर समर्थन करता है, अंतरराष्ट्रीय सम्बंधों में बल प्रयोग या बल के खतरे का विरोध करता है, और अन्य देशों की संप्रभुता का उल्लंघन करने या उनके आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप करने के किसी भी बहाने का विरोध करता है। विभिन्न देशों को अंतरराष्ट्रीय कानून और संयुक्त राष्ट्र चार्टर के उद्देश्यों और सिद्धांतों का पालन करना चाहिए। चीन क्यूबा की संप्रभुता, सुरक्षा और विकास हितों की रक्षा करने में दृढ़ता से उसका समर्थन करता है।