चीन द्वारा संचार प्रौद्योगिकी परीक्षण उपग्रह-24 का सफल प्रक्षेपण
(जन-दैनिक ऑनलाइन)10:28:32 2026-05-27
चीन द्वारा 27 मई को रात 12 बजकर 16 मिनट पर वनछांग अंतरिक्ष प्रक्षेपण केंद्र से लॉन्ग मार्च-7A प्रक्षेपण यान के माध्यम से संचार प्रौद्योगिकी परीक्षण उपग्रह-24 को सफलतापूर्वक अंतरिक्ष में प्रक्षेपित किया गया। प्रक्षेपण के उपरांत, उपग्रह सफलतापूर्वक निर्धारित कक्षा में स्थापित किया गया, जिसके साथ ही यह मिशन पूरी तरह सफल रहा।
संचार प्रौद्योगिकी परीक्षण उपग्रह-24 का मुख्य उद्देश्य बहु-आवृत्ति बैंड और उच्च गति वाली उपग्रह संचार तकनीकों का सत्यापन करना है। बता दें कि यह लॉन्ग मार्च श्रृंखला के प्रक्षेपण यानों का 645वां उड़ान मिशन था।