जनवरी-अप्रैल में उच्च तकनीक उद्योग में विदेशी निवेश की वृद्धि 20% के पार

चीन के वाणिज्य मंत्रालय से मिली ताज़ा आकड़ों के अनुसार, वर्ष 2026 के जनवरी से अप्रैल के दौरान, चीन में कुल 20,113 नई विदेशी निवेश वाली कंपनियाँ स्थापित की गईं, जो पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 6.8% की वृद्धि दर्शाता है। उद्योगों में निवेश की संरचना को देखें तो, जनवरी से अप्रैल तक उच्च तकनीक उद्योग में वास्तविक रूप से उपयोग किया गया विदेशी निवेश 11,633 करोड़ युआन रहा, जिसमें पिछले वर्ष की तुलना में 20.3% की वृद्धि दर्ज की गई है।

लंबी अवधि के संदर्भ में देखें तो, पिछले 3 वर्षों में, चीन में मौजूदा विदेशी निवेश वाली कंपनियों की संख्या साल-दर-साल बढ़ी है और अब 530 हज़ार से अधिक हो गयी है, इस के साथ कुल मौजूदा विदेशी निवेश 36 खरब अमेरिकी डॉलर से अधिक हो चुका है। विशेषज्ञ का मानना है कि ये आंकड़े विदेशी निवेश को आकर्षित करने में चीन के मजबूत लचीलेपन और दीर्घकालिक संभावनाएं की पुष्टि करते हैं। साथ ही, चीन के औद्योगिक और नवाचार संबंधी लाभों ने उच्च गुणवत्ता वाले विदेशी निवेश, विशेष रूप से उच्च तकनीक उद्योगों में विदेशी निवेश के लिए एक मजबूत आकर्षण पैदा किया है।

आकड़ों के अनुसार, 2025 में, 8000 से अधिक विदेशी निवेश वाली कंपनियों ने चीन में अपना निवेश बढ़ाया, जो पिछले वर्ष की तुलना में 10% से अधिक की वार्षिक वृद्धि है। वर्ष 2026 के पहले चार महीनों में, 3000 से अधिक विदेशी उद्यम पहले ही अतिरिक्त निवेश कर चुके हैं।