किसी भी सहयोग से क्षेत्रीय देशों के पारस्परिक विश्वास और सहयोग को नुकसान नहीं पहुंचना चाहिएः चीनी विदेश मंत्रालय

(CRI)10:40:55 2026-05-27

चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता माओ निंग ने 26 मई को पेइचिंग में नियमित प्रेस वार्ता में बताया कि क्वाड तंत्र पर चीन ने अनेक बार अपना रुख स्पष्ट किया है। हमारे विचार में विभिन्न देशों के सहयोग को क्षेत्रीय शांति, स्थिरता और समृद्धि बढ़ाने के अनुकूल होना चाहिए और तीसरे पक्ष के खिलाफ नहीं होना चाहिए।

ध्यान रहे प्रेस वार्ता में एक संवाददाता ने पूछा कि अमेरिका, जापान, भारत और आस्ट्रेलिया ने 26 मई को हिंद महासागर और प्रशांत महासागर क्षेत्र के प्रति समुद्रीय निगरानी योजना लागू की। इस पर चीन की क्या प्रतिक्रिया है।

इस सवाल के जवाब में माओ निंग ने उपरोक्त बात की।

उन्होंने आगे कहा कि हम दूसरे का बहिष्कार करने वाले छोटे समूहों और गुटों के मुकाबले का भी समर्थन नहीं करते। किसी भी सहयोग से क्षेत्रीय देशों के पारस्परिक विश्वास और सहयोग को हानि नहीं पहुंचनी चाहिए।