चीन और पाकिस्तान ने संयुक्त बयान जारी किया
चीन और पाकिस्तान ने 26 मई को पाकिस्तान के प्रधान मंत्री शहबाज़ शरीफ़ की चीन यात्रा पर एक संयुक्त बयान जारी किया। इसमें कहा गया कि अभूतपूर्व बदलाव तेजी से हो रहा है। हर मौसम में चीन-पाकिस्तान रणनीतिक सहयोग साझेदारी का रणनीतिक और युगांतर महत्व अधिक उजागर हुआ है। दोनों देश नये युग में अधिक घनिष्ठ चीन-पाक साझे भविष्य वाले समुदाय के निर्माण में तेजी लाएंगे।
इस बयान में कहा गया कि दोनों पक्ष बेल्ट एंड रोड पहल का गुणवत्तापूर्ण सहनिर्माण करने, चीन-पाक आर्थिक गलियारे (सीपेक) संयुक्त समिति की बैठक करने और सीपेक के 2.0 उन्नत संस्करण का गुणवत्ता विकास बढ़ाने पर सहमत हुए। दोनों पक्ष चीन और पाकिस्तान द्वारा सलाह-मशविरा करने के बाद निर्धारित मॉडल के मुताबिक सीपेक निर्माण में तीसरे पक्ष की हिस्सेदारी का स्वागत करते हैं।
दोनों पक्ष वस्तुस्थिति के मुताबिक व्यावसायिक पार्क निर्माण बढ़ाने और टेक्सटाइल तथा होम एप्लायंस आदि क्षेत्रों में व्यावसायिक सहयोग का मॉडल कार्यक्रम तैयार करने पर सहमत हुए हैं। दोंनो पक्ष व्यवस्थित रूप से खनिजों व तेल की खोज व विकास में सहयोग बढ़ाने पर भी राज़ी हुए।
इस बयान में कहा गया कि चीन पाकिस्तान के साथ वैश्विक सुरक्षा पहल लागू कर चीन-पाक सुरक्षा साझेदारी स्थापित करने और निरंतर द्विपक्षीय व बहुपक्षीय आतंकवाद विरोधी सहयोग करने और दोनों सेनाओं का सहयोग मजबूत बनाने पर तैयार है ताकि क्षेत्रीय शांति व स्थिरता बढ़ाने के लिए अधिक सकारात्मक भूमिका निभायी जाए।
इस बयान में दोनों पक्षों ने दक्षिण एशिया की शांति व स्थिरता की सुरक्षा और वार्ता व कूटनीति से सभी अनसुलझे सवालों के समाधान के महत्व को दोहराया। चीन ने दोहराया कि कश्मीर सवाल इतिहास द्वारा छोड़ा गया है। यूएन चार्टर, यूएन सुरक्षा परिषद के सम्बंधित प्रस्तावों और सम्बंधित द्विपक्षीय समझौतों के मुताबिक शांतिपूर्ण तरीके से इसका जायज़ समाधान किया जाना चाहिए।