ईरान के परमाणु मुद्दे पर चीनी विदेश मंत्रालय का दृष्टिकोण
26 मई को चीनी विदेश मंत्रालय के नियमित संवाददाता सम्मेलन में पत्रकार ने अमेरिका-ईरान वार्ता के बारे में सवाल पूछा। इस पर चीनी प्रवक्ता ने कहा कि अमेरिका, इज़राइल और ईरान के बीच युद्ध शुरू होने के बाद से, चीन ईरान सहित सभी सम्बंधित पक्षों के साथ घनिष्ठ संपर्क बनाए हुए है और संघर्ष को रोकने और शांति को बढ़ावा देने के लिए अथक प्रयास कर रहा है। ईरान के परमाणु मुद्दे के सम्बंध में, हम हमेशा संवाद और बातचीत के माध्यम से शांतिपूर्ण समाधान का समर्थन करते हैं, और आशा करते हैं कि सम्बंधित पक्ष वार्ता के माध्यम से समाधान तक पहुँचने के अवसर का लाभ उठाएँगे, जिसमें सभी पक्षों की वैध चिंताओं को ध्यान में रखा जाएगा। हम ईरानी परमाणु मुद्दे के राजनीतिक और राजनयिक समाधान में रचनात्मक भूमिका निभाते रहने, अंतर्राष्ट्रीय परमाणु अप्रसार व्यवस्था का समर्थन करने और मध्य पूर्व तथा विश्व में शांति और स्थिरता को बढ़ावा देने के लिए भी तत्पर हैं।