चीनी विदेश मंत्रालय ने शहबाज़ शरीफ़ की चीन यात्रा की उपलब्धियों का परिचय दिया

(CRI)10:32:46 2026-05-27

चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता माओ निंग ने 26 मई को पाकिस्तान के प्रधान मंत्री शहबाज़ शरीफ़ की चीन यात्रा पर सम्बंधित सवाल के जवाब में बताया कि यह दोनों देशों के राजनयिक सम्बंध की स्थापना की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में एक महत्वपूर्ण उच्च स्तरीय आवाजाही है, जिस ने चीन-पाक विशेष मैत्रीपूर्ण सम्बंध की मजबूती और उन्नति की है।

माओ निंग ने बताया कि इस यात्रा के तीन बड़े चमकदार बिंदु हैं। पहला, राष्ट्राध्यक्षों की कूटनीति के मार्गदर्शन ने रणनीतिक चीन-पाक सम्बंध उजागर किया है। दूसरा, व्यावहारिक सहयोग ने पारस्परिक लाभ वाले चीन-पाक सम्बंध को दर्शाया है। तीसरा, अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर पारस्परिक समन्वय ने चीन-पाक सम्बंध की नेतृत्वकारी शक्ति दिखायी है।

प्रवक्ता ने कहा कि चीन पाकिस्तान के साथ उच्च स्तरीय पारस्परिक राजनीतिक विश्वास, उच्च स्तरीय व्यावहारिक सहयोग तथा सुरक्षा सहयोग और उच्च स्तरीय अंतरराष्ट्रीय समन्वय गहराने और चीन-पाक सम्बंध का नया अध्याय जोड़ने को तैयार है।