परमाणु अप्रसार संधि अंतरराष्ट्रीय परमाणु अप्रसार और निरस्त्रीकरण प्रणाली की आधारशिला बनी हुई है: चीनी विदेश मंत्रालय

(CRI)09:58:45 2026-05-26

परमाणु अप्रसार संधि की 11वीं समीक्षा बैठक 22 मई को न्यूयॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में संपन्न हुई। चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता ने 25 मई को कहा कि चीन इस संधि की भूमिका को अत्यंत महत्व देता है और इस बात पर खेद व्यक्त करता है कि बैठक में अंततः किसी निर्णायक दस्तावेज़ पर सहमति नहीं बन पाई।

सूत्रों के अनुसार अमेरिका और ईरान के बीच मतभेदों के कारण समीक्षा बैठक अंततः परिणाम दस्तावेज़ को अपनाने में विफ़ल रही।

चीनी प्रवक्ता ने कहा कि चीन का मानना ​​है कि परमाणु अप्रसार संधि अंतरराष्ट्रीय परमाणु अप्रसार और निरस्त्रीकरण प्रणाली की आधारशिला और युद्धोत्तर अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा संरचना का एक अनिवार्य स्तंभ है। संधि के उद्देश्यों और लक्ष्यों का दृढ़तापूर्वक समर्थन करना सभी अनुबंधित पक्षों के हित में है।