"चीन थंगका · शीत्सांग वॉल्यूम" आधिकारिक रूप से जारी

"चीन थंगका · शीत्सांग वॉल्यूम"। (जन-दैनिक ऑनलाइन)
22वें चीन (शेनचेन) अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक उद्योग मेला (ICIF) के दौरान, "चीन थंगका · शीत्सांग वॉल्यूम" को आधिकारिक रूप से जारी किया गया। यह पुस्तक "चीन राजवंशों के चित्रों के व्यापक संग्रह का हिस्सा है, जिसे शीत्सांग स्वायत्त प्रदेश के पार्टी प्रचार विभाग और झेजियांग विश्वविद्यालय द्वारा संयुक्त रूप से संकलित और संपादित किया गया है।
"चीन थंगका · शीत्सांग वॉल्यूम" में विभिन्न राजवंशों के 61 उत्कृष्ट थंगका चित्र शामिल हैं। ये चित्र शीत्सागं संग्रहालय, पोटाला महल, नोर्बुलिंगका, ताशिल्हुन्पो मठ और साक्या मठ जैसे कई सांस्कृतिक संग्रहालयों और मठों से लिए गए हैं। इस परियोजना में चीन के वरिष्ठ तिब्बतविदों, थंगका अमूर्त सांस्कृतिक विरासत के प्रमुख उत्तराधिकारियों और सांस्कृतिक एवं संग्रहालय क्षेत्र के अनुसंधानकर्ताओं सहित अनेक अग्रणी विशेषज्ञों को एक साथ एक मंच पर लाया गया है। इसमें हाई-डेफिनिशन (HD) सांस्कृतिक अवशेष डिजिटलीकरण तकनीक का उपयोग करके, शीत्सांग के पूरे क्षेत्र से इतिहास के उत्कृष्ट थंगका चित्रों को व्यवस्थित रूप से संकलित और प्रकाशित किया गया है।