22वें सांस्कृतिक उद्योग मेले का समापन, संस्कृति-प्रौद्योगिकी समन्वय से उभरी जीवंत चीन की नई शक्ति
25 मई को पांच दिनों तक चले 22वें चीन (शनचन) अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक उद्योग एवं व्यापार मेले का समापन शनचन अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी एवं सम्मेलन केंद्र में हुआ। इस वर्ष का सांस्कृतिक मेला सांस्कृतिक उद्योग में डिजिटल एवं स्मार्ट तकनीक आधारित सशक्तिकरण तथा नई गुणवत्ता वाली उत्पादक शक्तियों के विकास पर केंद्रित रहा, जिसने नए युग में सांस्कृतिक उद्योग के तेज और गतिशील विकास की व्यापक तस्वीर प्रस्तुत की गई।
इस वर्ष के मेले में सरकारी प्रतिनिधिमंडलों, सांस्कृतिक संस्थानों और उद्यमों सहित कुल 6312 प्रतिभागियों ने ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यमों से भाग लिया। आयोजन स्थल पर 1.2 लाख से अधिक सांस्कृतिक उत्पादों और उत्कृष्ट कृतियों का प्रदर्शन किया गया। साथ ही, पहली बार एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग सदस्य अर्थव्यवस्थाओं के लिए विशेष प्रदर्शनी क्षेत्र स्थापित किया गया। इसके अतिरिक्त, सीमा-पार ई-कॉमर्स विशेष क्षेत्र तथा राष्ट्रीय विदेशी सांस्कृतिक व्यापार आधार प्रदर्शनी क्षेत्र भी नए रूप में शुरू किए गए।
ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों के समन्वित आयोजन तथा मांग और आपूर्ति पक्षों के सटीक जुड़ाव के माध्यम से, इस वर्ष का सांस्कृतिक मेला व्यापक पैमाने और विविध औद्योगिक स्वरूपों के साथ चीनी सांस्कृतिक उद्यमों को वैश्विक बाजार तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण मंच बना। साथ ही, चीन के सांस्कृतिक उद्योग को विश्व समुदाय तक पहुंचाने के महत्वपूर्ण माध्यम के रूप में इस मेले ने व्यापक सुर्खियां बटोरीं।
