पेइचिंग-हांगकांग हाई-स्पीड रेलवे के श्योंगशांग खंड पर पूर्ण परीक्षण शुरू
25 मई को 55432 नंबर की एक उच्च गति समेकित परीक्षण ट्रेन के शांगछ्यो रेलवे स्टेशन से सुचारु रूप से रवाना होने के साथ ही, पेइचिंग-हांगकांग हाई-स्पीड रेलवे के श्योंगशांग खंड पर पूर्ण लाइन परीक्षण आधिकारिक रूप से शुरू किया गया। इसके साथ ही, संयुक्त समन्वय एवं परीक्षण कार्य में महत्वपूर्ण चरणबद्ध उपलब्धि हासिल की गई, जिससे लाइन के आगामी परीक्षण संचालन और औपचारिक परिचालन के लिए सुरक्षा तथा उपकरणों की मजबूत नींव तैयार की गई।
पूर्ण लाइन परीक्षण हाई-स्पीड रेलवे के संयुक्त समन्वय एवं परीक्षण प्रक्रिया का एक महत्वपूर्ण चरण है। परीक्षण अवधि के दौरान, रेलवे विभाग द्वारा पूरी लाइन पर ट्रैक, विद्युत आपूर्ति, संपर्क नेटवर्क, संचार समेत विभिन्न प्रणालियों का व्यापक सत्यापन किया जाएगा, ताकि सभी तकनीकी मानक निर्धारित स्तर तक पहुंच सकें और विभिन्न प्रणालियों के बीच स्थिर समन्वय सुनिश्चित किया जा सके, जिससे हाई-स्पीड ट्रेनों के सुरक्षित संचालन के मानकों को पूरा किया जा सकेगा।
为保障试验全程安全顺畅,中国铁路郑州局集团有限公司组织各专业单位协同联动、精准管控。京港高铁雄商段线路纵贯河北、山东、河南三省,北起雄安站、南抵商丘站,与已通车运营的商合杭高铁无缝衔接,正线全长552公里,设计时速350公里,其中河南段线路长25公里。
परीक्षण कार्य की सुरक्षित और सुचारु प्रगति सुनिश्चित करने के लिए, चाइना रेलवे चंगचोऊ ब्यूरो ग्रुप लिमिटेड द्वारा विभिन्न पेशेवर इकाइयों के बीच समन्वित संचालन और सटीक नियंत्रण की व्यवस्था की गयी है। बता दे कि पेइचिंग-हांगकांग हाई-स्पीड रेलवे का श्योंगशांग खंड चीन के हेपेई, शानतोंग और हेनान प्रांतों से होकर गुजरता है, जिसमे यह उत्तर में शियोंगआन रेलवे स्टेशन से शुरू होकर दक्षिण में शांगछ्यो स्टेशन तक जाता है तथा पहले से संचालित शांगछ्यो-हेफेई-हांगचोउ हाई-स्पीड रेलवे से निर्बाध रूप से जुड़ता है। इस मुख्य लाइन की कुल लंबाई 552 किलोमीटर है और इसकी डिजाइन गति 350 किलोमीटर प्रति घंटा निर्धारित की गई है, जिसमे हेनान खंड की कुल लंबाई 25 किलोमीटर है।
पेइचिंग-हांगकांग हाई-स्पीड रेलवे के श्योंगशांग खंड के परिचालन शुरू होने के बाद, यह शांगछ्यो स्टेशन पर पूर्व-पश्चिम दिशा की श्यूचोउ-लानचोउ हाई-स्पीड रेलवे के साथ मिलकर एक क्रॉस-जंक्शन नेटवर्क तैयार किया जायेगा, जिससे शांगछ्यो क्षेत्र की हाई-स्पीड रेलवे जंक्शन के रूप में भूमिका और मजबूत होगी।