वांग यी ने सिंगापुर और पाकिस्तान के प्रतिनिधियों से की अहम वार्ता

(CRI)14:00:37 2026-05-26


वांग यी ने सिंगापुर के विदेश मंत्री विवियन बालाकृष्णन के साथ बैठकें की।

चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने सोमवार को पेइचिंग में सिंगापुर के विदेश मंत्री विवियन बालाकृष्णन और पाकिस्तान के रक्षा बल प्रमुख एवं सेना प्रमुख जनरल सैयद असीम मुनीर के साथ अलग-अलग बैठकें कीं।

विवियन बालाकृष्णन के साथ हुई वार्ता में वांग यी ने कहा कि दोनों देशों के नेताओं के रणनीतिक मार्गदर्शन में चीन-सिंगापुर संबंध लगातार सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि चीन और सिंगापुर वैश्विक स्थिरता के महत्वपूर्ण कारक हैं और दोनों देशों को साझा वैश्विक चुनौतियों का मिलकर सामना करना चाहिए तथा क्षेत्रीय शांति और स्थिरता बनाए रखने के लिए सहयोग बढ़ाना चाहिए।

वांग यी ने कहा कि चीन वैश्विक औद्योगिक और आपूर्ति श्रृंखलाओं की सुरक्षा तथा अंतरराष्ट्रीय समुद्री मार्गों को सुचारु बनाए रखने के लिए निरंतर प्रयास करता रहेगा।

विवियन बालाकृष्णन ने कहा कि सिंगापुर एक-चीन सिद्धांत का दृढ़ता से पालन करता है और मलक्का जलडमरूमध्य सहित अंतरराष्ट्रीय समुद्री मार्गों पर मुक्त आवागमन का समर्थन करता है। उन्होंने कहा कि सिंगापुर, चीन-आसियान संबंधों को आगे बढ़ाने में सकारात्मक भूमिका निभाने के लिए तैयार है।


वांग यी ने पाकिस्तान के रक्षा बल प्रमुख एवं सेना प्रमुख जनरल सैयद असीम मुनीर के साथ बैठकें की।

वहीं, जनरल असीम मुनीर के साथ हुई बैठक में वांग यी ने प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़ के साथ चीन यात्रा पर आए पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियां चाहे जैसी भी हों, चीन और पाकिस्तान की मित्रता हमेशा मजबूत और अटूट रहेगी।

जनरल असीम मुनीर ने कहा कि पाकिस्तानी सेना चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे (CPEC) और साझा भविष्य वाले समुदाय के निर्माण को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने यह भी बताया कि ईरान और अमेरिका के बीच तनाव को कम करने के लिए चल रहे

मुनीर ने अमेरिका और ईरान के बीच हुए युद्ध में पाकिस्तान की मध्यस्थता प्रयासों पर अद्यतन जानकारी देते हुए कहा कि एक समझौता लगभग तैयार हो चुका है। वांग यी ने इस दिशा में पाकिस्तान की भूमिका और प्रयासों की प्रशंसा करते हुए चीन का समर्थन व्यक्त किया।