जल्द रास्ता निकालना अमेरिका, ईरान और विश्व के लिए लाभदायक: चीनी विदेश मंत्रालय
(CRI)10:11:43 2026-05-26
अमेरिका ईरान वार्ता की ताज़ा स्थिति पर चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता माओ निंग ने 25 मई को हुई प्रेस वार्ता में कहा कि ईरान की स्थिति पर चीन का स्पष्ट रुख है। यह ऐसा युद्ध है, जिसे पैदा नहीं होना चाहिए था। उसे जारी रखने की कोई ज़रूरत नहीं है। जल्दी से रास्ता निकालना अमेरिका, ईरान और विश्व के लिए लाभदायक है और क्षेत्र के विभिन्न देशों तथा समग्र विश्व के लिए लाभदायक है।
प्रवक्ता ने कहा कि चीन का पक्ष है कि वार्ता समाधान करने का सही रास्ता है न कि बल। वार्ता का द्वार अब खुला है, तो उसे फिर बंद नहीं करना चाहिए। स्थिति में शिथिलता आने का रुझान स्थिर बनाना चाहिए।